- Hindi News »
- India »
- Cp Radhakrishnan Nda Vice President Candidate Jp Nadda Announcement
CP राधाकृष्णन होंगे NDA के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार, JP नड्डा ने किया ऐलान
Vice President Election: सीपी राधाकृष्णन को NDA का उपराष्ट्रपति उम्मीदवार बनाया गया है। इस घोषणा की जानकारी भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दी है।
- Written By: अर्पित शुक्ला

CP राधाकृष्णन, PM मोदी (Image- Social Media)
CP Radhakrishnan NDA Vice President Candidate: CP राधाकृष्णन को NDA ने उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनाया है। JP नड्डा ने बीजेपी संसदीय दल की बैठक के बाद ऐलान किया है। इस बैठक में पीएम मोदी खुद शामिल हुए थे। जेपी नड्डा ने उनके नाम का ऐलान करते हुए कहा कि हमारे सभी एनडीए सहयोगियों ने हमारा समर्थन किया है। सीपी राधाकृष्णन हमारे एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हैं।
#WATCH दिल्ली: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा, “… महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए NDA के उम्मीदवार होंगे…” pic.twitter.com/qfh8iaTO0X — ANI_HindiNews (@AHindinews) August 17, 2025
विपक्ष से समर्थन के लिए करेंगे बात
बीजेपी अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि हम विपक्ष से भी बात करेंगे। हमें उनका समर्थन भी मिलना चाहिए जिससे हम सब मिलकर उपराष्ट्रपति पद के लिए निर्विरोध चुनाव सुनिश्चित कर सकें। नड्डा ने आगे कहा कि जैसा कि हमने पहले कहा, हम उनके संपर्क में हैं और हमारे वरिष्ठ नेताओं ने पहले भी उनसे संपर्क किया है और अब भी हम उनके संपर्क में रहेंगे। उन्होंने कहा कि हमारे सभी एनडीए सहयोगियों ने हमारा समर्थन किया है। सीपी राधाकृष्णन हमारे एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हैं।
कौन हैं सीपी राधाकृष्णन?
सीपी राधाकृष्णन 31 जुलाई 2024 से फिलहाल महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं। इससे पहले, उन्होंने करीब डेढ़ साल तक झारखंड के राज्यपाल के रूप में काम किया। झारखंड के राज्यपाल के रूप में, उन्होंने भारत के राष्ट्रपति द्वारा तेलंगाना के राज्यपाल और पुडुचेरी के उपराज्यपाल के रूप में कार्यभार संभालने के लिए नियुक्त किया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
Prayagraj Cold Storage Accident: पीएम मोदी ने हादसे पर जताया दुख, दिवंगतों के परिजनों को मिलेगी आर्थिक सहायता
Tamil Nadu Chunav 2026: एनडीए का सीट बंटवारा फाइनल, 170 से ज्यादा सीटों पर AIADMK, मात्र 27 पर भाजपा
Bengal Chunav 2026: ममता के शत्रु पहुचाएंगे BJP को फायदा! कबीर और ओवैसी के साथ आने से चुनाव पर कितना असर?
भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर, कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत बनाने के लिए अभ्यास वर्ग आयोजित
राधाकृष्णन का राजनीतिक करियर
20 अक्टूबर, 1957 को तमिलनाडु के तिरुपुर में जन्मे श्री राधाकृष्णन ने बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक के रूप में शुरुआत करने के बाद, वे 1974 में भारतीय जनसंघ से जुड़े। 1996 में, राधाकृष्णन को तमिलनाडु बीजेपी का सचिव नियुक्त किया गया। 1998 में वे पहली बार कोयंबटूर से लोकसभा के लिए चुने गए। 1999 में वे दोबारा लोकसभा के लिए चुने गए।
जगदीप धनखड़ का इस्तीफा
बता दें कि संसद के मॉनसून सत्र के पहले दिन ही स्वास्थ्य कारणों से पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि भाजपा किसे एनडीए का उम्मीदवार बनाएगी। अब राधाकृष्णन के नाम का ऐलान करके भाजपा ने सस्पेंस खत्म कर दिया है।
यह भी पढ़ें- किसी की बहू-बेटी के CCTV वीडियो शेयर करना सही? राहुल गांधी के आरोपों पर EC चीफ की कड़ी प्रतिक्रिया
गौरतलब है कि उपराष्ट्रपति पद के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 22 अगस्त है। वहीं, इसके लिए 9 सितंबर को मतदान होना है। अब देखना होगा कि विपक्ष किसे उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाता है।
Cp radhakrishnan nda vice president candidate jp nadda announcement
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Krunal Pandya Birthday: 35 के हुए क्रुणाल, मैदान पर आक्रामकता और दिल में जोश, जानें कैसा रहा अबतक का सफर
Mar 24, 2026 | 05:49 AMWorld TB Day 2026: फेफड़ों को खोखला कर सकती है मामूली खांसी! ये लक्षण बताते हैं टीबी के शुरुआती संकेत
Mar 24, 2026 | 05:20 AMमोबाइल में रखा डेटा हो सकता है चोरी, Perseus Malware से मचा हड़कंप, तुरंत करें ये काम
Mar 24, 2026 | 03:56 AMAaj Ka Rashifal 24 March: कर्क और सिंह राशि पर बरसेगा यश, कुंभ के लिए सावधानी का दिन; जानें अपनी राशि का हाल
Mar 24, 2026 | 12:05 AMदूल्हा निकला महाठग; खुद को बताया कलेक्टर, तिलक में लिए 15 लाख…फिर नई नवेली पत्नी का ही करने लगा सौदा- VIDEO
Mar 23, 2026 | 10:05 PMजेल से सीधे राज्यसभा जाएंगे उमर खालिद! मुस्लिम संगठनों ने कांग्रेस को लिखी चिट्ठी; जानें क्या कहा
Mar 23, 2026 | 10:04 PMशाही होगी एसटी का सफर, बेड़े में शामिल होंगी 3000 स्मार्ट बसें, ‘राजमाता जिजाऊ’ बसों का उद्घाटन
Mar 23, 2026 | 09:58 PMवीडियो गैलरी

डॉक्टर सईद खान की घिनौनी करतूत! हिंदू युवती को नशीला इंजेक्शन देकर किया रेप, तस्वीरें खींचकर किया ब्लैकमेल
Mar 23, 2026 | 09:58 PM
जिंदगी या जंग? खचाखच भरी ट्रेन, मूसलाधार बारिश और गेट पर लटकता कांपता हुआ यात्री; वायरल हुई बेबसी की तस्वीर
Mar 23, 2026 | 09:54 PM
संसद में गूंजी शांभवी चौधरी की शायरी! विपक्ष पर कसा तंज, PM मोदी के ‘राजधर्म’ को बताया सबसे ऊपर- VIDEO
Mar 23, 2026 | 09:48 PM
कोल्हापुर के ज्योतिबा मंदिर में पुजारियों का तांडव! श्रद्धालुओं को जमीन पर पटककर लातों से पीटा, वीडियो वायरल
Mar 23, 2026 | 09:42 PM
शहीद दिवस पर संसद में ओम बिरला और सांसदों ने भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को दी गई श्रध्दांजली
Mar 23, 2026 | 01:51 PM
‘विपक्ष की आवाज दबा रही है भाजपा’, आतिशी का दिल्ली विधानसभा में ‘डबल स्टैंडर्ड’ को लेकर बड़ा आरोप- VIDEO
Mar 22, 2026 | 09:32 PM














